अन्तर्राष्ट्रीय

वैज्ञानिकों का बड़ा दावा: सरकार में महिलाओं के शामिल होने से भ्रष्टाचार में आती है कमी

ऐसी सरकारों में भ्रष्टाचार कम होता है जहां सांसदों का एक बड़ा हिस्सा महिलाएं हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि एक सांसद के रूप में महिलाओं की भागीदारी भ्रष्टाचार को रोकने में सहायक होती है।

वैज्ञानिकों का बड़ा दावा: सरकार में महिलाओं के शामिल होने से भ्रष्टाचार में आती है कमीवैज्ञानिकों ने भारतीय मूल समेत 125 से अधिक देशों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। ‘जर्नल ऑफ इकोनॉमिक बिहेवियर एंड ऑर्गनाइजेशन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित एक शोध में पाया गया है कि स्थानीय राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व कई महत्वपूर्ण है। यूरोप में स्थानीय स्तर की राजनीति में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व के कारण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार कम रहता है।

अमेरिका के वर्जीनिया टेक में इकोनॉमिक प्रोफेसर सुदीपा सरंगी ने कहा कि यह शोध महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्व, नेतृत्व की भूमिकाओं में उनकी उपस्थिति और सरकार में उनके प्रतिनिधित्व को दर्शाता है। अमेरिका के ली मोएन कॉलेज अमेरिका शोधकर्ता चंदन झा सहित अन्य शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया कि महिलाओँ की नीतियां व नियम से भ्रष्टाचार पर असर पड़ सकता है। क्योंकि वे पुरुषों से अलग नीतियों का चुनाव करती हैं।

शोध से पता चलता है कि महिला राजनेता ऐसी नीतियां चुनती हैं जो महिलाओं, बच्चों और परिवार के कल्याण के हित से अधिक से अधिक जुड़ी रहती हैं। शोध में यह भी पाया गया है कि व्यवसाय के क्षेत्र में भी महिलाओं की संख्या अधिक होना भ्रष्टाचार के आंकड़े को कम करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button