स्पोर्ट्स

वॉर्नर-धवन ने सनराइजर्स को दिलाई उम्दा शुरुआत

d_warner_16_201658_162651_08_05_2016एंजेंसी/ विशाखापत्तनम। डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स को रविवार को आईपीएल-9 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शुरुआत दिलाई। सनराइजर्स ने 9 अोवरों में बिना किसी नुकसान के 76 रन बनाए। डेविड वॉर्नर 40 और शिखर धवन 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इस महत्वपूर्ण मैच के लिए दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मुंबई इंडियंस का दूसरा घरेलू मैदान है। पंजाब, कोलकाता और पुणे के खिलाफ लगातार जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस को एक सप्‍ताह का आराम मिला और अब वह सनराइजर्स के खिलाफ नई ऊर्जा के साथ उतरेगी। सनराइजर्स ने शुक्रवार को ही गुजरात लायंस को पांच विकेट से हराया। मुंबई और हैदराबाद दोनों के 10-10 अंक है, लेकिन मुंबई चौथे और हैदराबाद पांचवें क्रम पर है।

टीमें – मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, अंबाती रायुडू, जोस बटलर, कृणाल पांड्‍या, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्‍या, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, टिम साउदी, मिचेल मैक्लेनाघन।

सनराइजर्स : डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियम्सन, मोइजेस है‍नरिक्स, युवराज सिंह, दीपक हूडा, नमन ओझा, भुवनेश्वर कुमार, बरिंदर सरन, आशीष नेहरा, मुस्ताफिजुर रहमान।

 
 

Related Articles

Back to top button