राज्यराष्ट्रीय

व्यापमं मामले की निष्‍पक्ष जांच हो : उमा भारती

uma bharatiनयी दिल्ली : व्यापमं घोटाले में अपना नाम आने को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गहरी साजिश बताया और कहा कि लोग घोटाले के कारण शर्म और डर से जान दे रहे हैं और कोई उनकी हत्या नहीं कर रहा। उमा भारती ने इशारों में व्यापम घोटाले की सीबीआई जांच की बात करते हुए कहा कि सक्षम एजेंसी से दोबारा जांच का रास्ता निकाला जाए। भारती ने कहा, यह एक गहरी साजिश है। गहरी साजिश का बड़ा उदाहरण है इसमें मेरा नाम है। मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है। अगर इसमें मेरा नाम है तो कुछ गहरी साजिश है। केंद्रीय मंत्री ने जोर दिया कि लोग डर और शर्म से मर रहे हैं और कोई उनकी हत्या नहीं कर रहा है। उन्होंने दावा किया, हो सकता है कि किसी ने उनकी हत्या नहीं की हो। लेकिन डर और शर्म से मस्तिष्काघात, हदयाघात के शिकार हो रहे या आत्महत्या कर रहे। क्योंकि मैंने जब व्यापमं में अपना नाम सुना तो मैं भी सदमे में आ गयी। उधर, हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने व्यापमं घोटाले पर भाजपा के खिलाफ सवाल खड़ा करो और भागो की नीति अपना ली है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस भ्रमित है और उसने सवाल खड़ा करो और भागो की नीति अपना ली है। वे कुछ साबित नहीं कर रहे हैं। वे केवल अपनी हताशा जाहिर कर रहे हैं। इसके अलावा यह और कुछ नहीं है। गोविंदाचार्य ने व्यापमं घोटाले पर मध्यप्रदेश सरकार की आलोचना की

Related Articles

Back to top button