व्हाइट ब्लड सेल्स इन खतरनाक रोगों से करते हैं हमारी रक्षा

हमारे शरीर में कई प्रकार की कोशिकाएं पाई जाती हैं। जिनके अलग-अलग कार्य होते हैं। आपको पता होगा कि हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में खून का संचालन करते हैं।
बता दें कि व्हाइट ब्लड सेल्स ही है जो हमारे शरीर को संक्रमण से बचा कर रखता है। अगर यह हमारे शरीर में कम हो जाए तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन तरीके होते हैं जिनकी वजह से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की कमी नहीं होती है साथ में इस तरह के सेल्स शरीर में लगातार बढ़ते रहते हैं।
जिंक वाले आहार- ब्लड सेल में मौजूद एंजाइम का सबसे महत्वपूर्ण घटक जिंक होता है। जिंक की कमी से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल की संख्या कम होने लगती है, जिससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होने लगती है। इसलिए अपने आहार में जिंक को शामिल करें। जिंक के लिए मांस, मछली, और दूध का सेवन लाभदायक होता है। इसके अलावा समुद्री आहारों और मीट में भी जिंक होता है।
विटामिन सी- विटामिन सी ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। इसके अलावा विटामिन सी व्हाइट ब्लड सेल्स के ठीक प्रकार से काम करने में मदद करता है और इनकी संख्या को बढ़ाता है। इसलिए इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियां दूर रहती हैं। विटामिन सी फलों, हरी सब्जियों, टमाटर, शिमला मिर्च, रसीले व खट्टे फलों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
ग्रीन टी- ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इसके सेवन से शरीर में इम्यूनिटी भी ठीक रहती है। साथ में यह आपके शरीर के लिए इतना फायदेमंद होता है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। ग्रीन टी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह शरीर मके बैक्टीरिया को नष्ट करने के काम आता है।
लहसुन- लहसुन बहुत गुणकारी होता है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीवायरल गुण होते हैं। लहसुन में काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व शरीर को इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। प्रतिदिन भोजन में लहसुन का इस्तेमाल करने से पेट के अल्सर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। लहसुन के सेवन से व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है।
दही- हदी दूध से मिलकर बना हुआ पोषक तत्व से युक्त सेहत का खजाना है। यह हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में काफी तरह के रोग हो सकते हैं। इसके साथ ही शरीर में व्लाइट सेल्स की संख्या बढ़ जाती है। दही में कैल्शियम की भी प्रचूर मात्रा पाई जाती है। यह रोगों से लड़ने में मददगार साबित होता है।



