राज्यराष्ट्रीय

व्हाट्स ऐप न्यूज ग्रुप के लिए लेना होगा लाइसेंस,जम्मू-कश्मीर में अफवाहों को रोकने के लिए पहल

jammu-kashmir_650x400_81461122137श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अब व्हाट्स ऐप न्यूज ग्रुप के लिए लाइसेंस लेना जरूरी होगा। अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं। इस बारे में 18 अप्रैल को एक सर्कुलर जारी किया गया है।

रजिस्ट्रेशन के लिए 10 दिन का समय
सर्कुलर में मौजूदा व्हाट्सऐप ग्रुप को रजिस्ट्रेशन के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। वहीं पोस्ट किए गए कंटेंट के लिए पूरी तौर पर ग्रुप एडमिन जिम्मेदार होगा और सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल घाटी में शांति की स्थिति
इसके अलावा पिछले एक हफ्ते से घाटी के कई इलाकों में जारी प्रदर्शन और हिंसा के बाद आज शांति की स्थिति बनी हुई है। हंदवाड़ा में एक छेड़छाड़ की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यहां प्रदर्शन किया। यही नहीं लोगों के प्रदर्शन के बाद सेना को यहां से अपने तीन बंकर अस्थायी तौर पर हटाने पड़े।

Related Articles

Back to top button