मनोरंजन

शत्रुघ्न ने कहा, ‘लगा जैसे जॉगिंग करते आए एनएच-33 पर’

shatrugan-05-10-2016-1475654224_storyimage

बीते जमाने के फिल्म स्टार और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रांची-जमशेदपुर एनएच-33 की दुर्दशा पर चुटकी ली है।
मंगलवार देर शाम जमशेदपुर पहुंचे सिन्हा ने कहा कि उन्हें यह लगा ही नहीं कि वे सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे हैं। उन्हें तो लगा कि वे जॉगिंग करते हुए यहां पहुंचे हैं। जो दूरी डेढ़ घंटे में तय होनी थी, उसे पूरा करने में तीन घंटे लगे। वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार शाम जमशेदपुर पहुंचे।

 

कैसे होगा औद्योगिक विकास?
सिन्हा ने कहा कि जमशेदपुर और धनबाद राज्य के औद्योगिक हब हैं। ऐसे में जमशेदपुर आने वाली सड़क इतनी खराब कैसे हो सकती है? और अगर ऐसा रहा तो यहां का विकास कैसे हो सकेगा?

सर्जिकल अटैक पर मोदी को सैल्यूट
सर्जिकल अटैक के बारे में पूछे जाने पर सिन्हा ने कहा कि वे इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सैल्यूट करते हैं। उन्होंने असाधारण काम किया है और उनसे ऐसी ही अपेक्षा थी।

नहीं आए यशवंत
शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी आने वाले थे। मगर, बड़कागांव की घटना के कारण वे नहीं आ पाए हैं।

ये है एनएच-33
राष्ट्रीय राजमार्ग-33 की हात बहुत ही खराब है। यह राजमार्ग रांची को जमशेदपुर से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। जमशेदपुर में जो भी वीआईपी आते हैं, इसी मार्ग से आते हैं। इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोजाना कोई न कोई इस पर हादसे का शिकार होता है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button