फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

शत्रुघ्न ने की मोदी की तारीफ, पर कहा- आडवाणी साबित होते महान PM

modi-advani-1452073191प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अक्सर निशाना साधने वाले भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का गुणगान किया है। सिन्हा ने कहा कि आडवाणी महान प्रधानमंत्री साबित होते। उन्होंने कहा कि आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और यशवंत सिन्हा का पार्टी और सरकार को मार्गदर्शन मिले तो अच्छा है।

शाह पर साधा निशाना, PM मोदी की तारीफ

शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग उनका मजाक उड़ाते हैं। अपनी बायोग्राफी एनिथिंग बट-खामोश की लॉन्चिंग से पहले सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी की हाल की पाकिस्तान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अच्छी नीयत से पड़ोसी देश गए थे। पठानकोट हमले में संबंध में शत्रुघ्न ने कहा कि इस मामले में सभी दलों को एक आवाज में पाकिस्तान के खिलाफ बोलना चाहिए। वैसे, सिन्हा ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की भी तारीफ की है। उन्होंने मोदी को टैलेंटेड इंसान बताया है। साथ ही कहा कि अगर वह और यशवंत सिन्हा सरकार का हिस्सा होते तो सोने पर सुहागा होगा।

पीएम मोदी की वजह से BJP को बिहार में मिली सीटें

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा को जितनी भी सीटें आईं, वे पीएम मोदी की मेहनत के कारण आई हैं। कुछ लोगों की वजह से पार्टी को बिहार में हार का सामना करना पड़ा। ये वो लोग हैं जिनके अपने स्वार्थ हैं।

पार्टी के खिलाफ नहीं लिखा

शत्रुघ्न ने अपनी किताब के बारे में कहा कि उन्होंने अपनी बायोग्राफी में पार्टी के खिलाफ कुछ भी नहीं लिखा है। उन्होंने भाजपा को अपनी आखिरी पार्टी बताया। शत्रुघ्न की बायोग्राफी का इंट्रोडक्शन कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने लिखा है। शत्रुघ्न की बायोग्राफी की लॉन्चिंग बुधवार को हुई। लॉन्चिंग समारोह में कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button