ज्ञान भंडार

शराब की शौकीन थी प्रेगनेंट पत्नी, रोकने पर न मानी तो मार डाला

pregnant-wife-murder-at-jalandhar-accused-nepali-566bb4b96126d_exlstगर्भवती पत्नी की शराब पीने की आदत से दुखी नेपाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना, पंजाब के जालंधर शहर की है। मूलरूप से नेपाल और मोती नगर में किराये पर मनबहादुर अपनी पत्नी आशा के साथ रहता था। मनबहादुर एक निजी फैक्टरी में लेबर का काम करता था। वह उसकी पत्नी और पड़ोसी दंपति वीरवार रात को इकट्ठे थे। सभी ने एक साथ बैठकर शराब पी थी।
मनबहादुर अपनी पत्नी की शराब पीने की आदत से दुखी था। इस बात पर शुक्रवार सुबह उसका पत्नी के साथ झगड़ा भी हुआ। उसने तैश में आकर अपनी पत्नी आशा की हत्या कर दी, बाद में शव को आग लगाकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी पर केस दर्ज उसे पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी मनबहादुर को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच करने में लगी हुई है।

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस से कहा कि वह पत्नी की शराब पीने की आदत से दुखी था। वह गर्भवती थी। पत्नी को कई बार शराब पीने से रोका, मगर वह नहीं मानी। वीरवार रात को भी पड़ोसी दंपति के साथ बैठकर उसकी पत्नी ने शराब पी थी। इसी बात से वह नाराज था।

पुलिस फरार मनबहादुर थापा की तलाश ही कर रही थी कि करीब साढ़े तीन घंटे बाद आरोपी खुद ही हाथ जोड़ कर पुलिस के सामने आ गया। एसएचओ बलवीर सिंह का कहना है कि मनबहादुर ने अपराध कबूल कर लिया है उसके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button