अपराधराष्ट्रीय

शर्मनाक की सारी हदों को पार : 100 साल की बुजुर्ग महिला का रेप

एजेन्सी/ images (79)मुंबई। महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको शर्मसार कर दिया। यहां एक 100 साल की बुजुर्ग महिला से यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। इस मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिस ने इसके लिए एक 18 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है।

यौन शोषण की घटना को घर में घुसकर अंजाम दिया

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बुधवार को 100 साल की उम्र पार कर चुकी महिला अपने घर में सोई हुई थी। उसी दौरान आधी रात के बाद आरोपी युवक अक्षय बोराडे जो पड़ोस में रहता है, उनके घर में घुस गया। इसके बाद उसने यौन शोषण की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि युवक पर यौन शोषण और घर में जबरन घुसने के आरोप में एफआईआर की गई है। इलाके के लोगों में इस घटना के बाद काफी रोष है।

11 साल तक यौन शोषण

एक दूसरे मामले में कोयलांचल में एक शादीशुदा महिला को प्रेम करना महंगा पड़ा। आशिक ने उसे पाने के लिए पहले तो पति पत्नी के बीच रिश्ते में जहर घोल पति से तलाक दिलवाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ खुद 11 सालों से यौन शोषण करता रहा। अब महिला से वेश्यावृति करने के दबाव बना रहा है। बात नहीं मानने पर मारपीट और जान से मरने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने डीएसपी डीएन बंका से आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button