शर्मनाक… दो बेटियों को पोर्न दिखाकर इस बाप ने किया रेप
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/04/rape-accuse.jpg)
मुंबई। 40 साल के एक आदमी को सोमवार शाम दो बच्चियों के रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पीडि़त बच्चियों ने बताया कि रेप करने वाला कोई और नहीं, उनका पिता है। वहशी उन्हें पोर्न फिल्में दिखाता था। एक दिन जब बच्चियों की मां घर पर नहीं थी, तो उसने एक-एक करके दोनों बच्चियों का रेप किया।
बच्चियों का रेप
मामला मुंबई के उल्लासनगर का है। आरोपी यहां अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था। 13 और सात साल की दोनों बेटियां घर पर ही रहती थीं। उनका पिता बेरोजगार और शराब का लती था। उसकी पत्नी आस-पड़ोस के घरों का काम करके थोड़े-बहुत पैसे कमाती थी।
शनिवार की सुबह को दोनों बच्चियों की मां काम पर निकली। पुलिस के मुताबिक, ‘वहशी पिता ने दोनों बच्चियों को पोर्न वीडियो क्लिप दिखाईं। इसके बाद पहले बड़ी बेटी का रेप किया, फिर छोटी बेटी का।’
इंस्पेक्टर पीपी चौधरी के मुताबिक बच्चियों का रेप करने के बाद पिता ने उन्हें डराया। उसने कहा कि अगर यह बात मां को बताई तो वह दोनों की पिटाई करेगा।
शनिवार की शाम को जब बच्चियों की मां घर लौटी तो बड़ी बेटी ने सारी बात उसे बता दी। इसके बाद महिला ने थाने पर अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को कोर्ट ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
दोनों बच्चियों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। बड़ी बेटी के मुताबिक उसका पिता बीते एक हफ्ते से उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। उसने अपनी मां से इस बात का जिक्र किया तो मां ने इसे अनदेखा कर दिया।
रेप की बात सामने आने के बाद आरोपी पिता ने पत्नी से चुप रहने को कहा, लेकिन इस बार महिला ने थाने में रिपोर्ट लिखा दी। उसने खुद अपने पति को गिरफ्तार करवाया।