स्वास्थ्य

शहद और लहसुन खाएं, इन रोगों को दूर भगाएं

लहसुन और शहद का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है और इनके फायदों से भी हम सभी वाकिफ हैं। वहीं शहद ऐंटि-बायॉटिक, ऐंटि-बैक्टीरियल गुणों और लहसुन में एलिसिन व फाइबर की मौजूदगी के कारण हमें कई तरह के पोषक तत्व देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इन दोनों को एक साथ मिला दिया जाए तो यह और भी फायदेमंद हो जाता है।

शहद और लहसुन खाएं, इन रोगों को दूर भगाएं
शहद में डूबे हुए लहसुन के सेवन से आप कई बीमारियों से भी बच जाते हैं। यह एक तरह का सुपर फूड है जो ऐंटिबायॉटिक की तरह काम करता है और शरीर को डिटॉक्स करके हर तरह के इंफेक्शन को भी खत्म करता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। अगर आप लगातार 7 दिन शहद में डूबा हुआ लहसुन का सेवन करेंगे, तो कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

लहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करना दिल के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। इसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता है। जो दिल के लिए फायदेमंद है। इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से कॉलस्ट्रॉल कम होता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

दांतों की समस्या दूर करे

इनमें मौजूद फास्फोरस से दांत मजबूत रहते हैं। यह दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है।

गले में खराश

इस पेस्ट में ऐंटि-इन्फ्लेमेंटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके गले में खराश और सूजन से आपको आराम मिल जाएगा। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा और बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स है। इसको खाने से शरीर की अंदर से सफाई हो जाती है। इसके कारण आप सेहतमंद रहते हैं।

डायरिया

अगर आपको बार-बार डायरिया की समस्या हो रही है तो इस पेस्ट का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता है। इसके कारण आपको पेट संबंधी किसी भी तरह का संक्रमण नहीं होता है।

फंगल इन्फेक्शन से राहत

इन दोनों में ऐंटिबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फंगल इन्फेक्शन को दूर करने का काम करते हैं।

मोटापा घटाए

शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से शरीर का वजन कम होता है। साथ ही मोटापे परेशानी से छुटकारा मिलता है।

सर्दी-जुकाम से राहत

शहद में डूबे हुए लहसुन का सेवन करने से शरीर में गर्मी आती है। इसके कारण आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से निजात मिल जाता है। इसको खाने से सर्दी-जुखाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है।

Related Articles

Back to top button