उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

शादी के बाद ऐसी खुली किस्मत की यहां पहुंच गए : अखिलेश

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
akhilesh marriageलखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाज की खुशहाली के लिए महिलाआें की खुशहाली को अनिवार्य शर्त बताते हुए आज कहा कि उनकी सरकार समाजवादी पेंशन के जरिए राज्य की 45 लाख महिलाआें की मदद कर रही है। अखिलेश ने यहां एक समाचार समूह के ‘देवी सम्मान’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘प्रदेश में किसी ना किसी पार्टी की सरकार होगी। हम अच्छा काम करें, तो भी कभी दिखायी नहीं देता। हमारी सरकार ने समाजवादी पेंशन शुरू किया। अगर गांव की गरीब महिला के जीवन में 500 रूपये और जुड़ जाएं तो यह बड़ी मदद है। सरकार उत्तर प्रदेश में 45 लाख महिलाआें की मदद कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लैंगिक समानता पर पूरे देश में बहस हो रही है। पर्यावरण और शिक्षा के सवाल पर बहस है लेकिन समाज में सबसे महत्वपूर्ण अगर कोई बिन्दु है, तो वह है जिस, परिवार में महिला सुखी रहेगी, जिस समाज में महिलाआें का सम्मान होगा, वह समाज आगे बढेग़ा।’’ अखिलेश ने कहा, ‘‘यह सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि सबकी जिम्मेदारी है कि हम महिलाओं का सम्मान करने की दिशा में कदम उठाएं। महिलाआें के स्वास्थ्य और शिक्षा के सवाल पर बहस करें, क्योंकि इसपर चर्चा नहीं होगी तो समाज तरक्की नहीं कर सकता।’’
उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन के जरिए जो पेंशन महिला के खाते में जाती है तो ‘‘चाहे उसका पति हो या परिवार का कोई और सदस्य। अगर मदद चाहेगा तो महिलाआें के प्रति उसका व्यवहार और भाषा सही होगी।’’ अखिलेश ने एक्सप्रेसवे, आईटी सिटी और लखनऊ मेट्रो जैसी परियोजनाआें पर हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मैं दावा कर सकता हूं कि ढाई साल के भीतर 10 किलोमीटर की मेट्रो कहीं नहीं बनी होगी। यह उपलब्धि है।’’ मुख्यमंत्री ने अपने बारे में कहा, ‘‘हमारा भाग्य शादी के बाद ही खुला। नवंबर 1999 में शादी हुई और फरवरी में मैं लोकसभा का सांसद बना। सबसे कम उम्र का सांसद बना। चार महीने में ही प्रोग्रेस शुरू हो गयी और इतनी प्रोग्रेस हुई कि हम यहां तक (मुख्यमंत्री) पहुंच गये।’’

Related Articles

Back to top button