जोधपुर रवाना होने से पहले 28 नवंबर को पूजा हुई थी। पूजा पूरी होने के बाद निक और प्रियंका मीडिया के सामने आए और पोज दिए। दोनों शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस पूजा में प्रियंका स्काई ब्लू कलर का सलवार सूट पहने नजर आईं । वहीं निक ने पिंक कलर का पायजामा कुर्ता पहना। जानकारी के मुताबिक यह पूजा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के घर पर रखी गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी 2 और 3 दिसंबर को होगी। दीपिका और रणवीर की तरह यह कपल भी दो रीति-रिवाजों से शादी करेगा। एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन। शादी से पहले हुई पूजा में प्रियंका अपने जेठ-जिठानी के साथ मां के घर पहुंची थी। प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर रेड कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।