राष्ट्रीयलखनऊ

शाहमीना बाबा की मजार पर चादरपोशी

ShahMianलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं मुस्लिम समाज द्वारा रविवार को हजरत शाहमीना बाबा की मजार पर चादरपोशी की गयी। लखनऊ संसदीय क्षेत्र से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की जीत एवं भारत सरकार में गृहमंत्री बनाये जाने को लेकर दुआ खानी की गयी एवं दरगाह पर चादर पेश की गयी। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चे के दोनों प्रदेश महामंत्रियों मुहम्मद इफ्तेखार हुसैन और हैदर अब्बास चांद ने कहा कि आज देश में बडी तेजी के साथ मुसलमान भाजपा से जुड़ रहा हैं अब मुस्लिम समाज को यकीन हो चला है कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी एक विकास चेहरा है और वह ही 125करोड़ लोगों को विकास से जोड़ सकते हैं और सबका उत्थान कर सकते है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिला प्रचण्ड बहुमत देश की जनता की जागरूकता को दर्शाता है। मुस्लिम समाज का भला भाजपा शासन काल में ही होगा इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश महामंत्री मुहम्मद इफ्तेखार हुसैन, प्रदेश महामंत्री हैदर अब्बास चांद सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद नईम, लखनऊ नगर अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button