उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

शाहीन बाग पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- प्रदर्शन करने वाले वही लोग, जो UP में फैलाना चाहते थे अशांति

दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाले वही लोग हैं, जो विरोध के नाम पर यूपी में अराजकता फैलाने चाहते थे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां भीमनगरी कार्यक्रम के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने ‘भीमनगरी’ के कार्यालय का उद्घाटन किया।

बता दें कि आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर सजने वाली उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध भीमनगरी भीमनगरी का कार्यक्रम हर वर्ष 15, 16 और 17 अप्रैल को होता है। इससे पहले 14 अप्रैल को आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली जाती है।
मीडिया से मुखातिब होते उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शाहीन बाग में पत्रकारों पर हुए हमले से साफ हो गया है, वहां विरोध प्रदर्शन के नाम पर कुछ लोग अराजकता फैलान चाहते हैं। सरकार इस गंभीरता से देख रही है। उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि इस बार वहां (भाजपा) भाजपा की सरकार बन रही है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया।

Related Articles

Back to top button