राज्य

शिमला नगर निगम में मेयर-डिप्टी मेयर पदों पर भाजपा का कब्जा

नगर निगम शिमला को नए मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए हैं। अन्नाडेल से भाजपा समर्थित पार्षद कुसुम सदरेट नगर निगम शिमला की नई मेयर वहीं भाजपा समर्थित पार्षद राकेश कुमार डिप्टी मेयर चुने गए। इसके सा‌थ ही नगर निगम शिमला पर पहली बार भाजपा काबिज हुई है।  
शिमला नगर निगम में मेयर-डिप्टी मेयर पदों पर भाजपा का कब्जामेयर कुसुम सदरेट को 19 मत मिले वहीं डिप्टी मेयर राकेश कुमार को 20 वोट मिले। नगर निगम शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस ने मेयर के लिए सिमी नंदा और डिप्टी मेयर के लिए आनंद कौशल को उतारा था।

कांग्रेस की मेयर पद की उम्मीदवार सिम्मी नंदा को 13 व डिप्टी मेयर उम्मीदवार आनंद कौशल को 13 ही वोट मिल पाए। मेयर-डिप्‍टी मेयर की ताजपोशी के बाद भाजपा ने शहर में विजय जुलूस निकाला। विधायक सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और भाजपा पार्षद विजय जुलूस में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: नहीं होगा 2018 में आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप जानिए क्यों ?

नए मेयर और डिप्टी मेयर के लिए ये है बड़ी चुनौती

बैठक में कुल 34 में से 33 पार्षद ही उपस्थित रहे जबकि माकपा की पार्षद शैली शर्मा ने इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। गौर हो कि शिमला नगर निगम चुनावों में भाजपा 17, कांग्रेस 12, निर्दलीय 4 और माकपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर शहर में क्या बदलाव लाते हैं य‌ह तो वक्‍त ही बताएगा। 
राजधानी में पानी की समस्या काफी लंबे अरसे से बनी हुई है और माकपा की हार की वजह शहर में पानी की समस्या ही थी। नए मेयर और डिप्टी मेयर के लिए इस स्थिति को सुधारना चुनौती से कम नहीं ‌होगा। वहीं  राजधानी को स्मार्ट सिटी में शामिल करना भी भाजपा की घोषणाओं में से एक है।
 
 

Related Articles

Back to top button