फीचर्डराष्ट्रीय

शिवराज मंत्री मंडल का होगा विस्तार

shivभोपाल. निगम-मंडलों और आयोगों में नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने करीब 18 नामों पर सहमति बना ली है। अगस्त के पहले पखवाड़े में दो चरणों में इनकी घोषणा संभव है। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों में आंशिक फेरबदल होगा। पहले यह विस्तार विधानसभा के मानसून सत्र के बाद होने वाला था, लेकिन महासंपर्क अभियान के कारण टल गया। मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में 4-6 नए चेहरे शामिल कर सकते हैं।निगम-मंडल में संशय सिर्फ उन नामों को लेकर है, जो पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं। इनमें ऊर्जा विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र सिंह सिसोदिया, आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा, एग्रो के पूर्व अध्यक्ष रामकिशन चौहान, खादी बोर्ड के सत्यनारायण सत्तन, महिला वित्त एवं विकास निगम की पूर्व अध्यक्ष सुधा जैन, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा और आदिवासी वित्त विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र सिंह कोकड़िया शामिल हैं। इनमें से दो-तीन नामों पर ही विचार हो रहा है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के दौरान शर्तों पर जिनके टिकट काटे गए थे, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। इधर, मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी गई है। अभी नामों को हरी झंडी नहीं मिली, लेकिन 4 से 6 नए चेहरे शामिल होना तय है। कुछ मंत्रियों को प्रमोट कर विभाग भी बदला जा सकता है। दीपक जोशी, सुरेंद्र पटवा और लालसिंह को स्वतंत्र प्रभार मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button