राजनीति
शिवसेना के आगे हथियार डाले भाजपा ने

(ईएमएस)। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना के सामने आखिर अपने हथियार डाल ही दिए ढाई साल पहले भी भाजपा ने शिवसेना को जमकर तेवर दिखाए थे। महाराष्ट्र की सरकार बनाने के लिए उन्हें शिवसेना की मदद लेनी ही पड़ी। इसी तरह मुंबई महानगरपालिका के चुनाव के बाद महाराष्ट्र सरकार और भाजपा ने परिणाम आने तक खूब तेवर दिखाए।
अब महापौर, उप महापौर और स्थाई समिति का अध्यक्ष तीनों शिवसेना को सौंपकर भाजपा ने अपने हथियार शिवसेना के सामने डाल दिए। भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र सरकार की स्थिरता और राष्ट्रपति चुनाव को ध्यान में रखते हुए शिवसेना के आगे समर्पण करने को मजबूर कर दिया है। शिवसेना के बिना मुंबई में शांति के साथ शासन करना भाजपा के लिए संभव नहीं था। अतŠ जोखिम लेने के स्थान पर समर्पण करने पर ही भाजपा ने भलाई समझी।