अन्तर्राष्ट्रीयदस्तक-विशेष

शीर्ष 5० अफ्रीकी धनकुबेरों में 3 भारतीय मूल के

forन्यूयॉर्क (एजेंसी)। फोब्र्स पत्रिका के अनुसार इस वर्ष अफ्रीका के शीर्ष 5० धनकुबेरों में भारतीय मूल के तीन व्यक्ति शामिल हैं। फोब्र्स द्वारा जारी इस सूची के अनुसार  विमल शाह, सुधीर रुपारेलिया और नौशाद मेराली क्रमश: 1.6 अरब डॉलर  1.1 अरब डॉलर और 43 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ शामिल हैं। सूची में 18वां स्थान पाने वाले शाह बिडको आयल रिफायनरी के मुख्य कार्यकारी हैं। शाह की कंपनी पूर्वी एवं मध्य अफ्रीका में सबसे बड़ी खाद्य तेल उत्पादक है। इसके अलावा बिडको डिटर्जेंट  साबुन  बेकिंग पावडर और राई के तेल का भी उत्पादन करता है। शाह के बाद रुपारेलिया को सूची में 24वां स्थान दिया गया है। रुपारेलिया युगांडा की रुपारेलिया समूह कंपनी के अध्यक्ष हैं। रुपारेलिया रियल एस्टेट और बैंकिंग कारोबार से जुड़ी हुई है। फोब्र्स की सूची में 48वें स्थान पर मौजूद मेराली समीर समूह के संस्थापक हैं। केन्या का यह कंपनी समूह निर्माण  कृषि  सूचना प्रौद्योगिकी  दूरसंचार एवं वित्तीय सेवाओं के कारोबार से संबंधित है। फोब्र्स के अनुसार नाइजीरिया के एलिको डैंगोटे लगातार तीसरी बार सबसे अमीर अफ्रीकी चुने गए हैं। डैंगोटे की संपत्ति की कीमत 2०.8 अरब डॉलर है। डैंगोटे की संपत्ति में नवंबर  2०12 के बाद 8.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस तरह वह इस अवधि में डॉलर में सर्वाधिक आय कमाने वाले अफ्रीकी व्यक्ति भी हैं। डैंगोटे कई अफ्रीकी देशों में सीमेंट उत्पादक कंपनी का संचालन करते हैं। अफ्रीका में पिछले वर्ष 16 अरबपति थे  जबकि इस वर्ष अरबपतियों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

Related Articles

Back to top button