राज्यराष्ट्रीय

‘शैतान का प्रवचन’ वाले बयान पर आज संसद में जवाब देंगे नायूडू

venkaiah-naiduनई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शैतान वाले बयान पर बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री वैंकैया नायडू संसद में जवाब दे सकते हैं। जमीन बिल पर राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए बयान से तिलमिलाई सत्ताधारी बीजेपी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया था। भूमि विधेयक पर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा कि विपक्षी पार्टी का अध्यादेश पुन: जारी करने की आलोचना करना शैतान के प्रवचन देने की कहावत जैसा है। कांग्रेस शासनकाल के पिछले रिकॉर्ड को सामने रखते हुए सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में रिकॉर्ड संख्या में अध्यादेश जारी किये गए और विपक्षी दल को यह अधिकार नहीं है कि वे हमारे उपर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाए।
भाजपा ने अपने सांसदों को पूर्ववर्ती सरकार के दौरान अध्यादेश जारी करने के रिकार्ड से लैस करते हुए उनसे संसद में महत्वपूर्ण भूमि विधेयक पारित होने से पहले आलोचना करने वालों का पर्दाफाश करने को कहा। संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि विपक्षी पार्टी का अध्यादेश मार्ग की आलोचना करना शैतान के प्रवचन देने के समान है। ऐसा एक कहावत है। उनका रिकॉर्ड बदतर रहा है। उन्होंने बार बार अध्यादेश का मार्ग अपनाया। पिछले 50 वर्षों में 456 अध्यादेश जारी किये गए। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरु के समय में 77 अध्यादेश, इंदिरा गांधी के कार्यकाल में तकरीबन 77 अध्यादेश जबकि राजीव गांधी के शासनकाल में 35 अध्यादेश जारी किये गए। वेंकैया ने कहा कि माकपा समर्थिक संयुक्त मोर्चा की सरकार ने 77 अध्यादेश जारी किये अर्थात प्रतिमाह की दर से तीन अध्यादेश जारी किये गए। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी समर्थिक संयुक्त मोर्चा सरकार के दौरान केवल 61 विधेयक पारित किये गए जबकि 77 अध्यादेश जारी किये गए। वे आज अध्यादेश जारी करने पर आपत्ति व्यक्त कर रहे हैं जबकि इस बारे में विभिन्न पक्षों से व्यापक विचार विमर्श किया गया है।

Related Articles

Back to top button