अद्धयात्म

श्रावण माह के पहले दिन मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

रांची : झारखंड के बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए कांवरियों की भीड़ उमड़ने लगी है। बुधवार की सुबह की पूजा सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा द्वारा किया गया। इससे पूर्व देर रात से ही जलार्पण के लिए भक्त कतारबद्ध होने लगे हैं। श्रद्धालुओं की कतार नेहरु पार्क होते हुए मानसरोवर तट के पार तक पहुंची गई थी।

जलार्पण शुरु होने के बाद भी कतार घटने की बजाय देर शाम तक यथावत बनी रही। कुछ ऐसी ही कतार वीआइपी श्रद्धालुओं की भी लगी हुई थी। वहीं श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण के लिए पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरा क्षेत्र बोल-बम के नारे से गुंजायमान होता रहा। पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अरघा के जरिए जलाभिषेक किया।

Related Articles

Back to top button