ज्ञान भंडार

श्रीनगर में ईद की नमाज के बाद लहराए गए PAK-ISIS के झंडे

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
shrinagarश्रीनगर: कश्मीर में शुक्रवार को ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान, लश्कर और आईएस के झंडे फहराए। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। पुलिस ने हवाई फायरिंग की और भीड़ पर लाठीचार्ज भी किया। झड़प में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। गौरतलब है कि इससे पहले घाटी में इंटरनेट सेवाओं पर बैन लगा दिया था। राज्य सरकार ने शुक्रवार सुबह से शनिवार शाम तक डाटा सेवाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है। सरकार को असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए इसका दुरुपयोग करने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button