अजब-गजबफीचर्डमनोरंजन

श्रेयस तलपडे ने लॉन्च किया दक्ष भास्कर का डांस वीडियो


मुम्बई : हर इंसान में कुछ तो खास होता है, जो उसे दूसरों से अलग करता है और साथ ही उसकी यह खूबी दूसरों के लिए भी मिसाल बन जाती है। कुछ ऐसी ही खूबी दिखाई है दक्ष भास्कर ने। दक्ष वो इंसान है जो हालात से मजबूर हैं मगर इच्छाशक्ति से मजबूत हैं। उनके मां-बाप मनोबल बढ़ाते रहे और खुद दक्ष ने कभी अपने आप को मजबूर या कमजोर नही समझा। मुम्बई में स्थित द व्यू में जब दक्ष भास्कर का डीबी विलॉग लांच किया गया। इस मौके पर कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं जिनमें एक्टर श्रेयस तलपडे, रज़ाा मुराद, अनिता राज, लीना मोगरे, अरविंद सिंह आईएएस (महाराष्ट्र सरकार में सचिव), शिव सेना के सुनील राउत, आरजे मलिश्का और एक्ट्रेस संगीता वर्धन का नाम उल्लेखनीय है।
दक्ष भास्कर इनकम टैक्स के प्रिंसिपल कमिश्नर राकेश भास्कर के पुत्र हैं। दक्ष ने लगभग एक दर्जन म्यूजिक वीडियो पर डांस किया है। वह अपने यूट्यूब चैनल पर इसे पेश करेंगे। यह भारत में अपनी तरह का एक अनोखा प्रयास है। इस मौके पर मौजूद सिने हस्तियों ने बच्चे के हौसले की प्रशंसा की और सभी उनके डांस को देखकर हैरान रह गए। राकेश भास्कर ने कहा कि दक्ष के यह डांस वीडियो देख कर उन बच्चों और उनके पैरेंट्स को एक नया हौसला मिलेगा जो मानसिक या शारीरिक रूप से किसी तरह कमज़ोर हैं। दक्ष का ये विलॉग कभी हार न मानने के जज़्बे को जगायेगा और उनमें नया उत्साह भरेगा।

Related Articles

Back to top button