जीवनशैली
संगीत सुनने के ये इन फायदों को एक बार जान लेंगे, तो बिना सुने नही रह पाएंगे आप
![संगीत सुनने के ये इन फायदों को एक बार जान लेंगे, तो बिना सुने नही रह पाएंगे आप](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/music-benefits.jpg)
अब तक आप ये जानते होंगे कि संगीत सुनने से स्ट्रेस दूर होता है। लेकिन आज हम आपको संगीत सुनने के ऐसे फायदे बताने जा रहे जिन्हें जानने के बाद आप नियमित गाने सुनना शुरू कर देंगे।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/music-benefits.jpg)
डॉक्टर काला ने बताया कि ब्रिटेन में हुए एक शोध में पाया गया कि खेलने या शारीरिक व्यायाम के दौरान संगीत सुनने से क्षमता बढ़ जाती है और व्यक्ति अच्छा परफॉर्म करता है। आपने देखा होगा जिम और योगा क्लास में संगीत के साथ अभ्यास कराया जाता है। अक्सर आपने सुना होगा कुछ बच्चे एग्जाम के वक्त संगीत सुनते हैं। इससे बच्चों को दो फायदे होते हैं। पहला उनका स्ट्रेस दूर होता है और दूसरा उनका मन एकाग्र होता है। 2009 में हुए एक शोध के मुताबिक संगीत सुनने से बच्चे बच्चों में पढ़ने की क्षमता बढ़ जाती है और वे परीक्षा में अच्छे अंक लाते हैं। इस शोध में बच्चों को दो समूहों में बांटा गया। एक समूह को धीमे संगीत से साथ साल भर तक पढ़ने के लिए कहा गया जबकि दूसरे समूह को बिना संगीत के साथ पढ़ने के लिए कहा गया। साल भर बाद पाया गया कि जो बच्चे संगीत सुनते-सुनते पढ़ते थे उनकी पढ़ने की क्षमता काफी बढ़ गई।उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन पोस्ट में छपे एक शोध के मुताबिक, एक 70 वर्षीय संगीतकार, सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा भीड़भाड़ में आवाज सही तरह से सुन सकता है।
कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि संगीत सुनने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है, जिससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है। वहीं कई शोधों में हार्ट अटैक के दौरान सर्जरी करते वक्त हल्के संगीत को फायदेमंद माना गया है।