अजब-गजबफीचर्डस्पोर्ट्स

संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में गोल्ड मेडल

नयी दिल्ली : राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को शूटर संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में भारत को स्वर्णपदक दिलाया। प्रतियोगिता में सिल्वर कनाडा के जॉर्ज सेश और ब्रॉन्ज इंग्लैंड के डीन बेले ने जीता। वहीँ क्वॉलिफिकेशन में राजपूत ने नीलिंग में 391, प्रोन में 399 और स्टैंडिंग में 390 अंक हासिल किए। चैन सिंह 389, 398 और 379 स्कोर करके दूसरे स्थान पर रहे थे। राजपूत ने ग्लास्गो में 2014 राष्ट्रमंडल खेल में रजत और मेलबर्न में 2006 में कांस्य पदक जीता था।

संजीव राजपूत ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में खेलों के रेकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। 37 साल के राजपूत ने 454.5 का स्कोर करके स्वर्ण जीता। वह क्वॉलिफिकेशन चरण में 1180 अंकों के साथ शीर्ष पर थे। भारत के चैन सिंह 419.1 का स्कोर करके 5वें स्थान पर रहे।

Related Articles

Back to top button