अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र ने इंबोला समन्वयक की नियुक्ति की

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका के डेविड ग्रेसली को संयुक्त राष्ट्र आपातकाल इंबोला जवाबदेह समन्वयक नियुक्त किया है। उनके प्रेस कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कार्यालय ने बताया कि गुटेरेस ने हाल ही में श्री ग्रेसली के नेतृत्व में कांगो के इंबोला प्रभावित पूर्वी हिस्से में एक मजबूत समन्वयक और समर्थक कार्य प्रणाली उपकेन्द्र बनाने की घोषणा की थी। ग्रेसली के पास मानवतावादी कार्यो के नेतृत्व क्षमता और राजनीतिक तथा सुरक्षा से संबंधी अनुभव है। वह कांगो में महासचिव के उप विशेष प्रतिनिधि तथा रेजिड़न्ट और मानवतावादी समन्वय रूप में कार्य कर रहे है तथा माली में संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रतिनिधि है। उन्होंने सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के क्षेत्रीय समन्वयक के रूप में भी कार्य किया।

Related Articles

Back to top button