ज्ञान भंडार

सतना : नदी में गिरी बोरवेल मशीन, एक की मौत, पांच घायल

04 sep jbp 01_04_10_2015सतना। जिले के ताला थाना क्षेत्र के रामगढ़ में बोर करके वापस लौट रही मशीन अचानक अनियंत्रित होकर बिगौड़ी के पास बिहर नदी में गिर गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिये अमरपाटन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार की देर रात की है।

जानकारी के अनुसार बोरिंग मशीन में सवार आठ लोग रामगढ़ में बोर करके वापस सतना आ रहे थे। तभी बिगौड़ी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गया। जिससे वह पुलिया के नीचे पानी में गिर गया। हादसे में जुगुल सिंह गोंड पिता सुभाष 22 वर्ष निवासी गोविन्दपुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि वाहन में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर ताला पुलिस शव को पीएम के लिये अमरपाटन अस्पताल भेजवाकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

 
 

Related Articles

Back to top button