सुहाना मौसम और साथ में वो खास इंसान जो आपकी ज़िंदगी में बहुत मायने रखता है। ये सब सोचकर ही मन में नई उमंगें हिलोरें लेने लगती हैं। आप बस यही सोचते हैं कि कैसे अपने इस ख़्वाब को पूरा किया जाए। आप मौके तलाशते हैं कि कब अपने हमसफ़र के साथ कुछ फुर्सत के पल बिता सकें। आपने बहुत लोगों से सुना होगा कि वो फलां जगह गये और वहां बहुत मौजमस्ती की। कई बार आप भी सोचते होंगे कि काश हम भी किसी ऐसी जगह जा सकते और रोज़मर्रा की लाइफ से कुछ सुकून के पल चुरा सकते। तो आइये, हम आपको दुनिया के कुछ खास डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहें हैं। वहां घूमने के साथ ही आप सनराइज के भी बेहतरीन नज़ारे देख सकते हैं।
हालिकाला नेशनल पार्क (हवाई)
ये जगह बहुत ही शानदार है। इस जगह पर जाने के लिए आपको सुबह-सुबह वै
न मिल जाएगी, क्योंकि एकदम सुबह बस मिलना मुश्किल है। यहां से सूर्योदय का नज़ारा बहुत ही खूबसूरत दिखता है।
सेवलबर्ड (नॉर्वे)
यहां सनराइज देखना सैलानियों को बहुत ही अलग अहसास कराता है।
फिज़ी
फिज़ी उन कुछ चुनिंदा जगहों में से एक है, जहां सबसे पहले सूर्योदय होता है। यहां सूरज को उगते देखना अपने-आप में एक खास अनुभव होता है।
माउंट किलीमंजारो (तंजानिया)
माउंट किलीमंजारो के दिलकश नज़ारे और सूर्योदय का हसीन दृश्य किसी का भी मन मोह सकता है।
ग्रैंड कैनयन (एरिज़ोना,यू.एस.ए)
यहां के सूर्योदय में कुछ खास ही है। जब यहां सूर्योदय होता है तो हल्का सुनहरा और नारंगी रंग का होता है। यह इतना खूबसूरत होता है कि लोगों की निगाहें इससे हट ही नहीं पातीं।
स्टोन हेंग (इंग्लैंड)
यहां सूर्यदेव की पूजा की जाती है। ये जगह सूर्योदय के मनोहारी दृश्य लिए भी जानी जाती है।