मनोरंजन

सनी लियोनी से परेशान हुए उनके पति, बोले- ‘ना तो खाना बनाना आता है और ना ही..’

सनी लियोनी पति डेनियल वेबर के साथ वक्त गुजार रही हैं। सनी लियोनी तो सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए फैंस से रूबरू होती ही हैं अब उनके पति डेनियल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो काफी मजेदार जिसे देख आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके पति डेनियल प्लेकार्ड्स के साथ हैं। डेनियल बताते हैं कि सनी सुबह उठ जाती हैं वो बहुत अच्छा खाना बनाती हैं और हमेशा अच्छे तरीके से ड्रेसअप रहती हैं। 

डेनियल जब ये सारी बातें बताते हैं उनके हाथ में जो प्लेकार्ड होता है वो इसके बिल्कुल उलट होता है, जिस पर लिखा है- ‘मेरी मदद करें। वो हमेशा सोती रहती है। वो बिल्कुल अच्छी कुक नहीं है। बहुत ही आलसी है। हमेशा पैजामे पहने होती है।’ 

डेनियल के वीडियो बनाने के दौरान सनी उनके पास से गुजरती हैं और उन्हें इसका बिल्कुल भी पता नहीं चलता। बाद में वीडियो शेयर करते हुए सनी लियोनी ने लिखा- ‘अभी ही देखा। डेनियल कल मैं तुम्हें बताती हूं। अब बदला लेने की बारी।’

सनी लियोनी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो रोटियां और जलेबी बनाती नजर आईं। सनी रोटियां और जलेबी यूं नहीं बनाती दिख रही हैं वो इसके जरिए डांस मूव्स कर रही हैं। सनी का ये सिग्नेचर स्टेप्स है और इसके लिए उन्होंने रोटियां और जलेबी बनाने के तरीके से सहायता ली है। सनी कहती हैं, ‘मेरे सिग्नेचर डांस मूव्स, आप लोगों ने पहले जरूर देखें होंगे क्योंकि हर बार यह एक जैसे ही होते हैं।’  

 

Related Articles

Back to top button