अजब-गजबमनोरंजन

सनी लियोन को सलमान की ‘चाह’, आमिर का ‘इंतजार’

sunny-leone_1475650365बॉलीवुड सनसनी सनी लियोनी आजकल दो वजहों से खूब चर्चा में हैं। एक तो ‘भाभी जी’ के घर पर उनका आना और दूसरा ट्विटर पर अपने फैन्स के सवालों का बेबाकी से जवाब देना। सनी ने मंगलवार देर शाम #AskSunny के नाम से ट्विटर और फेसबुक पर QA सेशन रखा। इस दौरान सनी के फैन्स ने उनसे ढेर सारे सवाल पूछे, जिनमें से कुछ चुनिंदा सवालों का उन्होंने जवाब दिया। सनी ने कई ऐसी बातों का खुलासा किया जिसके बारे में आज से पहले कम ही जानते थे।

अगली फिल्म खान के साथ, फिर रोशन की बारी
सनी से उनके फैन ने उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा तो सनी ने बताया कि उनकी अगली फिल्म ‘तेरा इंतजार’ होगी, जिसमें उनके साथ अरबाज खान होंगे।
इसके अलावा सनी बहुत जल्द ऋतिक रोशन के साथ भी फिल्म करती दिखाई देंगी।

‘बेबी डॉल’ के जरिए दुनिया को नचाने वाली सनी को किसका डांस पसंद हैं, नहीं जानते हैं, तो जान लीजिए माधुरी दीक्षित उनकी डांस रोल मॉडल हैं। इसके अलावा वो निकी मिनाज से भी एक डांस स्टेप सीखने की इच्छा रखती हैं। सनी चाहती हैं कि वो भी निकी की तरह ‘बूटी शेक’ करना सीखें।
और हां सनी को डांस से मुश्किल एक्टिंग लगती है।

निकनेम
ये सवाल तो आपके मन भी जरूर होगा की इस ‘गोरी’ का निकनेम क्या है ? आखिर बॉलीवुड में ज्यादातर के फनी निकनेम हैं। सनी लियोनी का निकनेम भी बहुत सुंदर है, ‘काला’। हो भी क्यों न आखिर काले रंग में इस गोरी की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

सनी का फेवरेट स्पोर्ट्स 
सनी का फेवरेट स्पोर्टस हॉकी और फुटबॉल है। जबकि फेवरेट स्टार डेविड बेकहम है। लेकिन भारत वाले भी निराश न हों उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा पसंद और फेवरेट प्लेयर हैं महेंद्र सिंह धोनी। हालांकि उन्होंने अभी तक धोनी की बायोपिक देखी नहीं।

Related Articles

Back to top button