मनोरंजन

सपना ने अक्षय कुमार ने पूछा ऐसा सवाल कि शरमा गईं सपना…

Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना ने अपने हुनर के दम पर अपनी पहचान बनाई और यह मुकाम हासिल किया है। सपना अपने खास तरह के डांस के लिए मशहूर हैं और उनके लाखों चाहने वाले हैं।

सपना के फैंस केवल हरियाणा तक सीमित नहीं हैं बल्कि देशभर में हैं। सपना की पहचान इस स्तर पर बिग बॉस में एंट्री के बाद पहुंची है। सपना बिग बॉस सीजन 11 में नजर आईं थीं और यहां से उन्हें एक अलग पहचान मिली। बिग बॉस के घर में नजर आने के बाद सपना की फैन फॉलोइंग भी बढ़ी है।

सपना के फैन उनके डांस के इतने दीवाने हैं कि सपना का कोई ना कोई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं या फिर यू- ट्यूब पर बहुत देखे जा रहे होते हैं। इन दिनों भी सपना का एक यू-ट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में सपना का ये वीडियो बिग बॉस के दौरान का है। इस वीडियो में सपना बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ डांस कर रही हैं।

वीडियो में तीनों बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘मुझसे शादी करोगी’ पर डांस कर रहे हैं।  इस दौरान अक्षय सपना से मजाक करते हुए पूछते हैं, ‘मुझसे शादी करोगी’ इस बात पर सपना शर्मा जाती हैं। ये वीडियो बिग बॉस के दौरान का है।

बता दें कि सपना चौधरी को बिग बॉस में आने के बाद और ज्यादा फेम मिला। इसके बाद से उनकी पर्सनैलिटी में भी पॉजिटिव बदलाव आए हैं। सपना अपनी स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हैं। सपना के फैंस पहले हरियाणा, यूपी तक सीमित थे लेकिन अब देशभर में उनके फैंस हैं।

Related Articles

Back to top button