उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

सपा की देश बचाओ-देश बनाओ रैली झांसी में

deshलखनऊ (दस्तक ब्यूरो) । पूर्वांचल  रुहेलखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी(सपा) आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश बचाओ-देश बनाओ श्रृंखला की अगली रैली बुंदेलखंड में 11 जनवरी को आयोजित करेगी। बुंदेलखंड के झांसी में देश बचाओ-देश बनाओ रैली के जरिए 11 जनवरी को सपा एक बार फिर अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। इस रैली को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। पार्टी अपनी पिछली रैलियों की तरह इसे भी भव्य बनाना चाहती है। शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी को इस रैली का संयोजक बनाया गया है। सपा ने देश बचाओ-देश बनाओ श्रृंखला की पहली रैली आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को आयोजित की थी। उसके बाद दूसरी  रैली पार्टी ने 21 नवंबर को बरेली में आयोजित की।

Related Articles

Back to top button