उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

सपा महासचिव पद से हटाये जाने के बाद कुशवाहा से लाल बत्ती भी छिनी

ramaलखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से हटाये जाने के बाद राम आसरे कुशवाहा काबीना मंत्री पद के दर्जा भी छीन लिया गया। कुशवाहा उत्तर प्रदेश सुदूर संवेदन उपयोग केंद्र के अध्यक्ष पद पर तैनात थे और उन्हें काबीना मंत्री का दर्जा प्राप्त था। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुशवाहा को उत्तर प्रदेश सुदूर संवेदन उपयोग केंद्र के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया है। कुशवाहा को काबीना मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सपा ने कुशवाहा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से भी हटा दिया था। मीडिया में बयानबाजी करने के कारण उन्हें हटाया गया था।

Related Articles

Back to top button