उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डराज्य

सपा सरकार ने खोला विकास का पिटारा

shivpal-singh-yadav_576e593d9bee6एजेंसी/ कानपुर : उत्तरप्रदेश की सपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम और चुनावी वर्ष में विकास कार्य करने में लगी है। ऐसे में कानपुर नगर के बिठूर में गंगा सेतु का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव मुख्यरूप से मौजूद थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री शिवपालसिंह यादव ने कहा कि समाजवादी विकास का रास्ता प्रदेश में प्रगति और खुशहाली दोनों ही लाएगा।

उनका कहना था कि सड़क पुल विकास एक बड़ा माध्यम है। इस प्रोजेक्ट से अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। उत्तरप्रदेश में 366 बड़े 239 छोटे पुल सहित करीब 605 पुल का निर्माण किया गया। साथ ही बिठूर के पार्क को निषाद राज का नाम देने की घोषणा भी कैबिनेट मंत्री यादव ने की। बिठूर में नवनिर्मित पुल से जनपद कानपुर – बिल्हौर से आने वाली जनता को संडीला उन्नाव और लखनऊ की ओर जाने में समय कम लगेगा।

उनका मत था कि अब वे लोग जो कानपुर – बिल्हौर से आवाजाही करेंगे उहें और संडीला, उन्नाव और लखनऊ की दूरी तय करने में समय कम लगेगा। शिवपाल ने कहा कि इस पुल को सेतु निगम ने 7978.29 लाख रूपए की लागत से निर्मित किया है। जिसकी लंबाई 1839.94 मीटर है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने इस पुल को पूरा नहीं किया जिसके कारण इसकी लागत बढ़ गई मगर इस बार सरकार ने इसे पूर्ण कर दिया है। उनका अभिभाषण सपा की योजनाओं से भरा हुआ था।

उन्होंने अपनी योजनाओं में 171 करोड़ की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण भी कर दिया। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों को समाजवादी पेंशन, छात्राओं को कन्या विद्याधन और गरीब तबके के लोगों के लिए कई तरह की योजनाऐं दी गई हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब जो सड़कें सरकार ने बनाई हें उनमें किसी प्रकार की खराबी नहीं मिलेगी इन सड़कों पर किसी तरह का गड्ढा भी नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button