
एक लड़की यूपी से मुंबई जाती है। इसके बाद हमउम्र मौसी से उसकी नजदीकियां बढ़ती गईं। दोनों की नजदीकियां इस कदर बढ़ी कि बात शादी तक जा पहुंची। इसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली। बात यहीं नहीं रुकी। इसके बाद शुरू हुआ बवाल…जोकि मुंबई से घर तक आ गया। परिजनों ने बताया कि जिस युवती से बेटी ने शादी है वह रिश्ते में मौसी लगती है।

समलैंगिक विवाह की जानकारी हुई तो उन्होंने मुंबई में रहने वाले बेटों को जानकारी दी। भाइयों ने दबाव बनाया तो युवतियों ने मुंबई के ही एक थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया।
इस बीच पिता ने अजगैन पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क कर जानकारी ली तो पता चला कि दोनों लड़कियों ने खुद के बालिग होने का प्रमाण पत्र दिया।
ऐसे में अजगैन पुलिस ने भी कार्रवाई करने में असमर्थता जता दी। अजगैन एसओ अनिल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार समलैंगिक विवाह गैर कानूनी नहीं है। ऐसे में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती।