उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

समाजवादी नीतियों से ही देश की उन्नति संभव : मुलायम

azamgआजमगढ़ (दस्तक ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से आगामी लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करते हुए समाजवादी पार्टी(सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को देश की बदहाली और पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया। मुलायम ने कहा कि देश में समानता और उन्नति समाजवादी नीतियों के लागू होने से ही आ सकती है। आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में आयोजित सपा की रैली को संबोधत करते हुए मुलायम ने कहा,  ‘आप लोगों ने पिछले दस साल कांग्रेस का शासन देखा जिसमें केवल घोटाले और भ्रष्टाचार हुए। उसके पहले छह साल भाजपा का शासन देखा। अटल बिहारी जैसे नेता प्रधानमंत्री थे लेकिन देश को आगे नहीं बढ़ा सके।’ मुलायम ने कहा कि चीन लगभग हमारे साथ आजाद हुआ लेकिन आज हमसे आगे है। हमारे देश में चीन से ज्यादा उपजाऊ भूमि है  लेकिन चीन में पैदावार भारत से तीन गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि आजादी के 66 साल बाद हिंदुस्तान में विकास के काम नहीं हुए। किसान जिस हाल में पहले था  आज भी उसी हाल में है।मुलायम ने कहा, ‘आज महंगाई ने गरीब की कमर तोड़ कर रख दी है। लेकिन सौ दिनों में महंगाई कम करने का दावा करने वाली कांग्रेस की सरकार कार्यकाल पूरा होने के कगार पर पहुंचने के बाद भी महंगाई पर काबू नहीं पा सकी है। अगर सरकार इच्छाशक्ति दिखाती तो महंगाई पर लगाम लगाई जा सकती थी।’ मुलायम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद अगर केंद्र में सपा की सरकार बनी तो  हम दिखाएंगे कि कैसे महंगाई रुकती है और कैसे बेरोजगारी दूर की जा सकती है। सपा प्रमुख ने लोगों का आन करते हुए कहा  ‘‘आगामी चुनाव में अगर आप लोग मुझे और समाजवादी पार्टी को मजबूत करके भेजेगें तो चमत्कार होगा और देश में परिवर्तन और विकास की धारा बहेगी।’ उन्होंने कहा  ‘‘यह पहला मौका है कि जब समाजवादी पार्टी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। लोकसभा चुनाव के बाद तीसरा मोर्चा बनने की पूरी संभावना है। सपा गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई दलों के सम्पर्क में है। लेकिन तीसरे मोर्चे का गठन लोकसभा चुनाव बाद होगा।’’

Related Articles

Back to top button