अन्तर्राष्ट्रीय

समुदाय सर्वेक्षण के आधार पर अमरीका में बोली जाने वाली सबसे अधिक भाषा है हिंदी

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
2015_11image_15_01_355499678lang-cover-llवाशिंगटन :अमरीका में बोले जाने वाली भारतीय भाषाआें में हिंदी सबसे अधिक बोली जाती है। इस देश में करीब 6.5 लाख लोग हिंदी बोलते हैं । अमरीकी जनगणना ब्यूरो ने अमरीकी समुदाय सर्वेक्षण के 2009 से लेकर 2013 के आंकड़ों के आधार पर बताया है कि अमरीका में छह करोड़ से अधिक लोग घर पर अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाएं बोलते हैं।अमरीका में घरों में अंग्रेजी के अलावा बोली जाने वाली शीर्ष भाषाआें में स्पेनिश, चीनी, फ्रेंच, कोरियाई, जर्मन, वियतनामी, अरबी, टागालोग और रूसी भाषा शामिल है।भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी भारतीय भाषाआें में से सूची में शीर्ष स्थान पर है और करीब 6.5 लाख लोग इसे बोलते हैं।करीब चार लाख अमरीकी निवासी उर्दू बोलते हैं अैर 3.7 लाख से अधिक लोग गुजराती बोलते हैं। अमरीका में हिंदी के अलावा अन्य सभी प्रमुख भारतीय भाषाएं भी बोली जाती है।

जानकारी के अनुसार 2.5 लाख से अधिक लोग बंगला और 2.5 लाख से अधिक लोग पंजाबी भाषा बोलते हैं जबकि 73,000 से अधिक लोग मराठी, 5,000 से अधिक लोग उड़िया, करीब 1300 लोग असमिया और करीब 1700 लोग कश्मीरी भाषा बोलते हैं। करीब 600 लोग बिहारी भाषा और करीब 700 लोग राजस्थानी भाषा बोलते हैं। 94,000 से अधिक लोग नेपाली और करीब 9,000 लोग सिंधी बोलते हैं। करीब 250,000 लोग तेलुगु, 190,000 लोग तमिल, 146,000 लोग मलयालम और 48,000 लोग कन्नड़ भाषा बोलते हैं।

Related Articles

Back to top button