उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

सरकार ने प्रदेश में सड़क एवं पुलों का जाल बिछाया : सुरेन्द्र पटेल

pwd minister_surendra patelवाराणसी।  उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग, सिचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटेल ने रविवार को रोहनियॉ के बीरभानपुर गांव में आयोजित सभा में विधायक निधि के तहत कुल 277.29 लाख रूपये लागत से 32 मार्गो की 9.382 किमी0 सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।  जिसमें सेवापुरी विधान सभा क्षेत्र में 145.06 लाख की लागत से 19 मार्गों की 5.022 किमी0 तथा रोहनिया विधान सभा क्षेत्र की 132.23 लाख लागत से 13 मार्गों की 4.360किमी0 निर्माण कार्य शामिल है। इस अवसर पर श्री पटेल ने कहॉ कि वाराणसी के विकास में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया गया है। पिछले 68 वर्षों में जितना विकास कार्य नहीं हुआ, उतना प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में कर दिखाया है। सड़क एवं पुलों का पूरे प्रदेश मे जाल बिछाया गया। उन्होंने कहॉ कि प्रदेश सरकार ने वाराणसी की जीवनदायिनी के रूप में मशहूर वरूणा नदी को पुर्नजीवन दिये जाने का कार्य किया है। सभा को विधायक महेन्द्र पटेल, कुॅवर सुरेश, दिलीप डे, फुलचन्द यादव,रतन यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button