उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

सरकार बनने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पहला लखनऊ आगमन आज

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज पहली बार लखनऊ आ रहे हैं। अमित शाह शाम को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन करेंगे। दो दिनी बैठक का कल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था।

ये भी पढ़ें: हॉस्टल के बाथरूम में छात्रा के साथ हुआ कुछ ऐसा कि शहरभर में मचा हड़कंप

 सरकार बनने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पहला लखनऊ आगमन आजभाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज दोपहर दो बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रचंड बहुत की सरकार बनने के बाद पहली बार आ रहे अमित शाह के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।

शाह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन करने आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सत्र आज दोपहर एक बजे तक चलेगा। 

इसके बाद उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समेत प्रदेश सरकार के मंत्री और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर जाकर अमित शाह को रिसीव करेंगे।

ये भी पढ़ें: लालू का हुअा मायावती जैसा हश्र! न केंद्र और न ही राज्य में रही सत्ता

वहां उनका भव्य स्वागत होगा। इसके बाद एयरपोर्ट से काफिला दो दिनी कार्यसमिति स्थल साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर आएगा।

शाह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का समापन करेंगे और कार्यकर्ताओं को अपना संदेश देंगे। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह 3:30 बजे से आज साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। 

साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में दो दिनी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चल रही है जिसके पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

 

Related Articles

Back to top button