फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए हजारों दौड़े

pngवडोदरा/नई दिल्ली (एजेंसी) । लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के प्रस्तावित निर्माण के लिए रविवार को देशभर में हजारों लोग दौड़े। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस दौड़ को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए।मोदी ने कहा  ‘‘इस दौड़ का आयोजन लोगों  गांवों और देश को एकजुट करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह देशभक्ति क प्रतीक है।’’ उन्होंने कहा  ‘‘यह सभी भारतीयों के सपने और आकांक्षाएं पूरी करने का एक प्रयास है। कृपया इसे राजनीति की नजर से न देखा जाए।’’ भाजपा के अनुसार  सरदार वल्लभभाई पटेल की 63वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर में 1 1०० स्थानों पर लोग एक समय में एक साथ दौड़े। ज्ञात हो कि गुजरात में नर्मदा बांध के समीप ‘एकता की प्रतिमा’ नाम से सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने युवाओं से देश की खातिर उठ खड़े होने का आह्वान करते हुए दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले पार्टी के दिल्ली कार्यालय में राजनाथ ने कहा  ‘‘देश के युवाओं को जागृत होने की जरूरत है…युवाओं में इतनी शक्ति है कि हमारे सामने दुनिया की कोई ताकत टिक नहीं सकती।’’ इस दौड़ के बाद भाजपा लौहपुरुष की प्रतिमा के लिए लोहा एकत्र करने का देशव्यापी अभियान भी चलाएगी।

उप्र में 94 जगहों पर हुई ‘रन फॉर युनिटी’ की दौड़

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर रविवार को आयोजित ‘रन फॉर युनिटी’ के तहत उत्तर प्रदेश में 9० से ज्यादा जगहों पर दौड़ का आयोजन किया गया  जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता  कार्यकर्ताओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शिरकत की। सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट के आ”ान पर देश के विभिन्न हिस्सों की तरह उत्तर प्रदेश में भी रन फॉर युनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। लखनऊ में दौड़ का नेतृत्व भाजपा महासचिव मुरलीधर राव ने किया जो सरदार पटेल प्रतिमा (हजरतगंज) से शुरू होकर शहीद पथ पर समाप्त हुई। दौड़ में करीब पांच हजार लोग शामिल थे। वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि समाज के हर वर्ग ने दौड़ में हिस्सा लेकर एकता के इस अभियान को पूरा समर्थन दिया। दौड़ अपने उद्देश्य में अपेक्षा से अधिक सफल रही। उन्होंने कहा कि रन फॉर युनिटी को राजनीति से न जोड़ा जाए। सिंह ने कहा कि अब तक विश्व में एक समय  एक साथ और एक उद्देश्य के लिए कभी इतनी बड़ी संख्या में लोग कभी नहीं दौड़े। ये अपने आप में एक रिकार्ड है। चित्रकूट  वाराणसी और अयोध्या में साधु-संतों ने दौड़ की अगुआई की। वहीं भाजपा के योगी आदित्यनाथ  मुख्तार अब्बास नकवी  लक्ष्मीकांत वाजपेयी और विनय कटियार ने क्रमश: गोरखपुर  गाजियाबाद  वाराणसी और कानपुर शहरों में दौड़ का नेतृत्व किया। रन फॉर युनिटी के आयोजन के बाद गुजरात में पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रदेश में लोहा एकत्र करने का अभियान शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button