![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2014/05/firing.jpg)
लखनऊ। अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे सर्राफ व्यवसायी को असलाहाधारी बाइक सवार ने रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने व्यवसायी के गहने से भरा बैग छीनने लगे। विरोध पर बदमाशों ने असलहे से सर्राफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें तीन गोली सर्राफ को लगी। मौके पर ही सर्राफ ने दम तोड़ दिया। बदमाश गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गये। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे वहां पर यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन की खबर लगते ही मौके पर एडीएम, एएसपी, सीओ समेत अन्य आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। आलाधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन बंद किया। मुसाफिरखाना के वार्ड नम्बर सात में राजेश कुमार अग्रहरी (40) रहते थे। जो सर्राफ कारोबारी थे। राजेश की मुसाफिरखाना क्षेत्र में ही राजू ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। शुक्रवार दोपहर राजू अपने निजी कार्य के लिए मुसाफिरखाना के दादरा गांव गये हुए थे। जहां से वह करीब 2 बजे लौट रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें तालुके सरैया गांव के पास रोक लिया। बदमाशों ने राजेश से गहनों से भरे बैग को छीनने लगे। इस पर राजेश ने इसका विरोध किया। विरोध के दौरान बदमाशों ने तमंचा निकालकर राजेश के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें तीन गोली राजेश को लग गयी। गोली लगते ही मौके पर राजेश ने दम तोड़ दिया। राहगीरों से पुलिस को घटना की सूचना मिली। वहीं दिनदहाड़े हुयी यह घटना स्थानीय लोगों में आग की तरह फैल गयी। सूचना के बाद घटना स्थल पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। इस घटना से नराज ग्रामीणों ने रोड़ जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियांे ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। घण्टांे राजमार्ग जाम होने के कारण एडीएम, एएसपी, सीओ समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। आलाधिकारियों ने 24 घण्टे के अंदर आरोपियों कोपकड़ने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन बंद किया।