राष्ट्रीय

सर्वे: जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता कायम

pm-modi-ambedkar-1458543262नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में आए करीब दो साल होने को हैं और सरकार अपनी दूसरी सालगिरह मनाने की तैयारी में जुटी हुई है, इस बीच एक ताजा सर्वेक्षण में बतौर राजनेता वे अभी भी लागों के बीच सर्वाधिक पसंदीदा बने हुए हैं।  

मीडिया की कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इकोनॉमिक टाइम्स और टीएनएस के सर्वे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस सर्वे के अनुसार मोदी आज भी देश में शहरी वेतनभोगी मध्यम वर्ग की पहली पसंद हैं। मोदी अभी भी पहले नंबर पर बने हुए हैं। खासकर देश के सात बड़े शहरों में लोग मोदी के कामकाज से ज्यादा खुश हैं।

अच्छे दिन आने की उम्मीद बाकी

सर्वे के मुताबिक 86 फीसदी लोगों ने आर्थिक स्तर पर सरकार के कामकाज को सही माना है। 62 फीसदी लोग मानते हैं कि नौकरियां मिली हैं, जबकि 52 फीसदी का मानना है ‘अच्छे दिन’ आएंगे। इस सर्वे के अनुसार मोदी सरकार के अब तक के समय काल में इकोनॉमिक परफॉर्मेंस को 86 फीसदी की रेटिंग दी गई है। इस सर्वे के अनुसार पीएम मोदी को 7.68, जेटली को 5.86 और राहुल गांधी को 3.61 की औसत रेटिंग मिली है। 

JNU विवाद के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

सर्वे में लोगों ने जेएनयू से पनपे राष्ट्रवाद और देशद्रोह के मुद्दे को जोरशोर से उठाने के लिए कांग्रेस को कसूरवार माना है। इस सर्वे में मोदी सरकार को सबसे ज्यादा समर्थन 24-30 साल की उम्र के लोगों से मिला है। वे सरकार की आर्थिक उपलब्धियों से भी खुश हैं। सर्वे में शामिल 47 प्रतिशत लोग इसी आयु वर्ग के थे।

Related Articles

Back to top button