मनोरंजन

सलमान खान ने गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर का मनाया बर्थडे

l_salman-Iulia-1469363756अभिनेता सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर का रविवार को जन्मदिन है और सलमान ने भी लूलिया के इस खास दिन को और खास बनाने के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। 

सूत्रों के मुताबिक सलमान की गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से सलमान और लूलिया की शादी का खबरें मीडिया में आ रही थी। 

हालांकि सलमान ने न ही लूलिया से शादी की बात पर हां कहा और न ही इनकार किया। उन्होंने यह जरूर कहा था कि वे जब भी शादी करेंगे तो सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दे देंगे। लेकिन सलमान का इस तरह से लूलिया के लिए पार्टी का आयोजन करना यह दिखाता है कि सलमान और लूलिया के बीच जरूर कुछ खास है। 

 
 

Related Articles

Back to top button