फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

सलमान खान पर आजम ने दिया बड़ा बयान

azam_khanआगरा : देखिए, अमर सिंह बड़े नेता हैं। मेरा कद बहुत छोटा है। इसलिए मैं उनके बारे में कुछ कहना नहीं चाहता। सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां ने यह कहते हुए अमर सिंह की सपा में वापसी संबंधी सवाल से कन्नी काट ली। सलमान खान की जमानत के सवाल पर आजम ने तंज कसा कि तो अब उन्हें पाकिस्तान भेज दें, लेकिन पहले पाकिस्तान से भी पूछ लें कि वो लेगा या नहीं। आजम शनिवार को यहां सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए आए थे। हालांकि वे तय समय से करीब ढाई घंटा विलंब से पहुंचे। आते ही पहले विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। आजम खां इस दौरान खासे कूल दिखे। मोदी सरकार को एक साल होने पर पहले कहा कि इतना ही कहेंगे कि कुछ नहीं कहेंगे। फिर बोले सबको ठगा गया है। तमाम वायदे किए गए थे। मीडिया पर कहा कि आप लोगों ने भी खूब साथ दिया था। क्या आ गए अच्छे दिन? आ गए सबके बैंक खातों में 20-25 लाख रुपए। मोदी की विदेश यात्राओं पर उन्होंने यह कहते हुए चुटकी ली कि विदेशों में भी वोट बहुत हैं। इसीलिए जाना पड़ रहा है। आगरा को पानी के सवाल को उन्होंने बेहद गंभीरता से लिया। कहा कि यहां सबसे बड़ी दिक्कत साफ पानी की है। सरकार इसे लेकर चिंतित है।

Related Articles

Back to top button