फीचर्डराष्ट्रीय

सवर्ण आरक्षण पर पासवान बोले- निजी सेक्टर में भी 60 फीसदी आरक्षण होना चाहिए

सरकार ने लोकसभा में पेश किया सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण का बिल
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने संशोधन विधेयक को पेश किया
सरकार ने कहा- मुस्लिम और ईसाइयों को भी मिलेगा आरक्षण
सवर्ण आरक्षण पर पासवान बोले- निजी सेक्टर में भी 60 फीसदी आरक्षण होना चाहिएलाइव अपडेट
07:48 PM, 08-JAN-2019
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अवसरों की समानता देश में जरूरी है। इस दौरान काफी हंगामा हुआ।

नरेंद्र मोदी अगले बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। हम पूरे देश से अपील करते हैं कि इसका समर्थन करें और एनडीए को दोबारा सत्ता में लाने का काम करें।
07:02 PM, 08-JAN-2019
रामविलास ने कहा कि देश में एससीएसटी से नफरत की जाती है। उन्होंने कहा कि सब चाहते हैं कि देश में शांति रहे। सरकारी नौकरी धीरे-धीरे कम हो रही हैं। लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार नहीं है। प्राइवेट सेक्टर में भी 60 फीसदी आरक्षण होना चाहिए। भारतीय न्यायिक सेवा में भी आरक्षण होना चाहिए।
06:54 PM, 08-JAN-2019
रामविलास कहा कि ऊंची जाति के गरीबों के आरक्षण का फैसला सही है। हम सभी के समान अवसर की बात करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सवर्ण आर्थिक रूप से कमजोर हुए हैं।

06:54 PM, 08-JAN-2019
रामविलास ने कहा कि बिल में शब्द कम हैं जबकि लाभ बहुत बड़े हैं। उन्होंने कहा कि सवर्ण को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलने से खुशी है।
06:14 PM, 08-JAN-2019
एआईएडीएमके के सांसद एम थम्बीदुरई ने कहा कि क्या गरीबों के लिए सरकार की योजनाएं विफल रही हैं?
05:57 PM, 08-JAN-2019
अरुण जेटली ने कहा कि जाति को बदलना संभव नहीं है। इसमें 50% का दायरा सामाजिक पिछड़ों के लिए है। संसद से 50% का दायरा बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर समर्थन कर रहे हैं तो खुले दिल से कीजिए। समर्थन के साथ शिकवा शिकायत न करें।
सभी जाति के आधार पर और इस बिल में आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया गया है। हर नागरिक को अवसर देने की जरूरत है: अरुण जेटली
संविधान में सबकी समानता की बात कही गई है। बिल से सभी की बराबरी का प्रयास किया गया है: अरुण जेटली

05:38 PM, 08-JAN-2019
पिछली सरकारों ने सही कोशिशें नहीं कीं। सभी दलों ने घोषणापत्र में अनारक्षित आरक्षण की बात की थी। सवर्ण आरक्षण पर अब तक सही प्रयास नहीं हुए :अरुण जेटली
05:33 PM, 08-JAN-2019
लोकसभा में आरक्षण बिल पर बहस जारी है। इस दौरान अरुण जेटली ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जुमले की शुरुआत हमने नहीं बल्कि विपक्ष ने की थी। हमने आरक्षण की बात अपने घोषणा पत्र में ही कही थी। अरुण जेटली ने कहा कि सभी दलों ने घोषणा पत्र में अनारक्षित आरक्षण की बात कही थी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पिछली सरकारों ने सही कोशिशें नहीं की थीं।
05:09 PM, 08-JAN-2019
सामान्य वर्ग के लोगों के लिए एतिहासिक फैसले की जरुरत, इन्हें आरक्षण की जरुरत। हमने जो किया वो आगे भी करेंगे। निजी संस्थानों में भी आरक्षण प्रस्तावित। पीएम ने सबका साथ सबका विकास किया। गरीब सवर्णों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश। मुस्लिम-ईसाइयों को भी आरक्षण
मिलेगा : थावरचंद गहलोत
सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण पर लोकसभा में बहस शुरू। थावरचंद गहलोत ने लोकसभा में रखा सवर्ण आरक्षण बिल।

04:55 PM, 08-JAN-2019
गरीब सवर्णों को आरक्षण को लेकर संविधान संशोधन बिल पर शाम पांच बजे शुरू होगी चर्चा।
02:37 PM, 08-JAN-2019
कांगेस ने नागरिकता संशोधन विधेयक, 2016 पर जारी चर्चा के दौरान सदन से वाकआउट कर लिया है।

01:16 PM, 08-JAN-2019
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, ‘यदि सरकार 50 प्रतिशत आरक्षण देने की सीमा को तोड़ रही है तो उसे पिछड़ों के आरक्षण दायरे को भी बढ़ाना चाहिए। पिछड़ों को 54 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। हम इस फैसले पर केंद्र सरकार का साथ देंगे।’
12:53 PM, 08-JAN-2019
थावरचंद गहलोत ने लोकसभा में सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन विधेयक को पेश कर दिया है। इसपर 2 बजे चर्चा शुरू होगी।
11:51 AM, 08-JAN-2019
संसर परिसर में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सांसद नागरिकता संशोधन विधेयक, 2016 के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए।

11:49 AM, 08-JAN-2019
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, मैं केंद्र द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा का स्वागत करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों ने हमेशा देश में गरीबों के उत्थान में मदद की है।

11:42 AM, 08-JAN-2019
अलग अलग मुद्दों पर सपा सहित विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के करीब दस मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।हंगामे की वजह से उच्च सदन में आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं चल पाए।
10:30 AM, 08-JAN-2019
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने का स्वागत करते हुए सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। हालांकि उनका कहना है कि यह मोदी सरकार का चुनावी स्टंट है।

10:08 AM, 08-JAN-2019
विपक्ष ने नहीं किया फैसले का विरोध- केंद्र सरकार के फैसले को चुनावी दांव माना जा रहा है। वहीं अतीत में कई पार्टियां इसकी मांग कर चुकी हैं। यही वजह है कि सोमवार को कैबिनेट के फैसले का किसी ने जोरदार रूप से विरोध नहीं किया लेकिन चुनाव से पहले सरकार की मंशा पर सवाल जरूर उठाए। कांग्रेस ने सोमवार को ही साफ कर दिया था कि पार्टी इसका समर्थन करेगी। अन्य पार्टियों ने भी सरकार के फैसले का सीधे तौर पर विरोध नहीं किया है।
10:07 AM, 08-JAN-2019
आज संसद में सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण देने वाले विधेयक को पेश करेगी। इसे सरकार की चुनौती के साथ ही चुनाव से पहले का अहम दांव माना जा रहा है। इस फैसले पर मोदी कैबिनेट की मुहर लग चुकी है। इस संविधान संशोधन विधेयक को आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी करके सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है। वहीं कांग्रेस पहले ही अपने सासंदों को सोमवार और मंगलवार को सदन में उपस्थित रहने के विए व्हिप जारी कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button