जीवनशैली

सही समय पर इलाज नहीं करने से बढ़ जाती है पायरिया की परेशानी

अक्सर लोगों को मुंह से बदबू आने की परेशानी होती है। जिससे उन्हें कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इस परेशानी को पायरिया की बिमारी कहते हैं। ये अक्सर सही तरीके से ओरल केयर ना करने की वजह से होता है। इस समस्या में मसूड़े की अंदरूनी परत और हड्डियां, दांतों और दांतों के खांचे से दूर हो जाती हैं, इसके कारण छोटे-छोटे गड्ढेनुमा संरचना बन जाती है और इसमें संक्रमण पैदा करने वाले कारक पनपने लगते हैं।

सही समय पर इलाज नहीं करने से बढ़ जाती है पायरिया की परेशानी जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है उनसे भी लोग दूरी बनाने लगते हैं। जिससे कॉन्फिडेंस की कमी होने लगती है। इसके लिए कई बार आपका खान-पान का तरीका भी जिम्मेदार हो सकता है। अगर आपको भी पायरिया की परेशानी है तो जानिएं कैसे आसानी से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। वो भी आसान से घरेलू तरीको से।

pyorrhea  से बचाव का सबसे अच्छा और आसान तरीका है ओरल हेल्थ पर ध्यान देना। जिसमें दिन में कम से कम दो बार सुबह और रात को सोने से पहले, ब्रश करना, समय-समय पर डेंटिस्ट से दांतों का चेकअप करवाना, दांतों को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी चीज से दूर रहना, जैसे गुटखा, तंबाकू, शराब, सिगरेट, सुपारी, कोल्डड्रिंक, आदि, यदि ओरल हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या आपकी फैमिली हिस्ट्री का हिस्सा है तो उसे लेकर सतर्कता बरतना, आदि।

इसके अलावा आप चाहें तो इससे बचने के लिए 2 चम्मच निम्बू का रस एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर दिन में दो बार इससे कुल्ला करें। कुछ ही दिनों इसका असर दिखने लगेगा। सरसों का तेल और नमक साथ में मिला कर दांतो की मसाज करें। इससे बदबू तो दूर होगी ही साथ ही दांत भी साफ होंगे।

Related Articles

Back to top button