राष्ट्रीय

सांप के साथ सोने वाली इस लड़की की कहानी जान आप भी हो जाएंगे हैरान

चंडीगढ़। पंजाब के खन्ना में एक ऐसी युवती की girl_slept_with_snake_03_06_2016कहानी सामने आई है जिसके बिस्तर पर दो बार सांप दिखाई दिया है। घरवालों का मानना है कि उनकी बेटी पर भगवान शिव की विशेष कृपा है, इसलिए सांप उसे नहीं काटते। ये फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि खन्ना के कृष्णा नगर की रहने वाली युवती दविंदर कौर उर्फ रिम्पी के साथ घटित सच्ची घटना है जो लगातार 2 बार सांप के साथ सोने के उपरांत भी बच गई।

दविंदर कौर ने बताया कि 20 फरवरी 2016 को उसके परिवार के सभी सदस्य उसके विदेश जा रहे भाई को छोडऩे के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गए हुए थे। जब वह सुबह करीब 8 बजे सोकर उठी तो उसने देखा कि उसके साथ बिस्तर पर लगभग 4 फुट का सफेद रंग का सांप भी सो रहा था। इससे वह काफी डर गई थी। फिर भी उसने हिम्मत जुटाते हुए फ्रिज पर पड़ा अपना फोन उठाकर घटना की जानकारी अपनी मां हरभजन कौर व परिवार के अन्य सदस्यों को दी। उस समय परिजन राजपुरा पहुंच चुके थे। परिजनों ने घर पहुंचने के बाद देखा कि सांप रजाई के भीतर सो रहा था जिसे पकड़ने के उपरांत वे खेतों में छोड़ आए।

गुरुवार की सुबह करीब 8.30 बजे उठी तो उसी जगह पर उसके बिस्तर पर लगभग 5 फुट लंबा सांप सोया पड़ा था। शोर मचाने पर जब परिवार के सदस्य कमरे में आए तो सांप ने अपना फन उठाकर फुंकारना शुरू कर दिया। बाद में परिजनों ने किसी तरह से सांप को काबू करके उसे खेतों में छोड़ दिया।

दविंदर कौर के अनुसार, उन्हें गुरुवार की रात 2-3 बार अपने साथ किसी चीज के होने का अहसास जरूर हुआ था, लेकिन उसने रात अधिक होने की वजह से लाइट चालू कर नहीं देखा। गनीमत रही कि इस दौरान सांप ने उसे नहीं डंसा।

 
 

Related Articles

Back to top button