स्पोर्ट्स

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओपनर शिखर धवन ने चौथे वनडे में जड़ा शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का चौथा वनडे भारतीय टीम हार गई लेकिन अपना 100वां वनडे खेल रहे ओपनर शिखर धवन ने खुद के लिए इस मैच को यादगार बना लिया। 100वें मैच में सेंचुरी जड़ने वाले पहले भारतीय और 9वें बल्लेबाज बनने के अलावा उन्होंने साउथ अफ्रीका में भारतीय ओपनर के सेंचुरी के सूखे को भी खत्म किया।IND vs SA: ओपनर शिखर धवन ने चौथे वनडे में जड़ा शतक, 17 साल का सूखा किया खत्म

शिखर की यह सेंचुरी साउथ अफ्रीका में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भारतीय ओपनर की पिछले 17 सालों में पहली सेंचुरी है। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने 2001 में एक ही मैच में सेंचुरी जड़ी थी। 2010 में डेब्यू करने वाले शिखर ने 7 साल 113 दिन में 100 मैच खेलने का मुकाम हासिल किया। उन्होंने अभी तक घरेलू मैदान पर 29 और विदेशी धरती पर 71 वनडे मैच खेले हैं। 

कई मोर्चे फतह 
धवन की साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कुल तीसरी और साउथ अफ्रीका में पहली सेंचुरी रही। अब केवल बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज ही वो देश हैं, जहां उन्होंने सेंचुरी नहीं लगाई है। धवन ने अभी तक 46.33 के ऐवरेज से 4309 रन जोड़े हैं। इसमें उनके नाम 13 सेंचुरी हैं। शुरुआती सौ वनडे में रन बनाने के मामले में वह सिर्फ साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला से पीछे हैं। 

आक्रामकता बढ़ी 
जून 2013 में चैंपियंस ट्रोफी के जरिए वनडे में वापसी के बाद से धवन ने 6 में से 5 कैलंडर ईयर में 45 से ज्यादा के ऐवरेज से रन बनाए हैं। शुरुआती 50 वनडे में उन्होंने 44.52 के ऐवरेज से 2048 रन जोड़े हैं। 51 से 100 वनडे में वह और भी आक्रामक हो गए और 48.10 के ऐवरेज से 2261 रन बटोरे। 

 

Related Articles

Back to top button