अजब-गजबस्पोर्ट्स

साक्षी ने कर दिया धोनी को आउट, जानें कैसे

dhoni-sakshi_1467630870टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी रावत धोनी ने आज शादी के बंधन के 6 साल पूरे कर लिए हैं। दोनों की जोड़ी जितनी शानदार है, इनकी कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है।

दोनों की कहानी किसी बॉलीवुड की फिल्म जैसी ही है। दोनो मिले और बिछड़े, ताकि हमेशा के लिए एक-दूजे के हो सकें।

साक्षी और धोनी, दोनों ही एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। दोनों के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे और दोनों परिवारों में संबंध काफी अच्छे थे। धोनी और साक्षी का स्कूल भी एक ही था। मगर फिर साक्षी का परिवार देहरादून चला गया। मगर ये दूरियां नियती की नई कहानी की शुरुआत ही थीं।

दोनों करीब 10 साल के बाद कोलकाता में 2007 मिले, जब भारत और पाकिस्तान ईडन गार्डन में भिड़ने जा रहे थे। तब साक्षी उसी होटल में काम करती थीं, जहां टीम इंडिया रुकी हुई थी। साक्षी की धोनी से मुलाकात होटल के मैनेजर ने करवाई।

धोनी से मैनेजर से साक्षी का नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया। शुरू में साक्षी को यकीन ही नहीं हुआ कि टीम इंडिया के कैप्टन उन्हें मैसेज कर रहे हैं, मगर फिर दोनों के बीच बातचीत बढ़ी।

फिर वहीं से धीरे-धीरे दोनों के बीच की पार्टनरशिप शुरू हो गई। धोनी और साक्षी का अफेयर काफी टाइम तक सीक्रेट रहा। शादी भी बेहद शांति से प्लान की गई। 4 जुलाई 2010 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

इस मौके पर क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी हस्तियों ने धोनी को उनकी नई पारी के लिए बधाई दी। जॉन एब्राहम, फराह खान, सुरेश रैना, आरपी सिंह, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, शरद पवार, वसुंधरा राजे जैसे कई बड़े नाम इस शादी में शामिल हुए थे।
शादी के बाद धोनी एक खिलाड़ी के रूप में भी निखरे। साक्षी उनके लिए अकसर चीयर करती नज़र आती हैं। धोनी कहते हैं साक्षी उनकी ज़िंदगी में तीसरे नंबर पर आती हैं। उनसे पहले उनके लिए उनका देश और माता-पिता आते हैं। धोनी कहते हैं क्रिकेट से संन्यास के बाद वो आर्मी पर फोकस करेंगे।

वर्ल्ड कप 2015 के दौरान धोनी पिता भी बने। साक्षी और धोनी के बेटी का नाम है जीवा धोनी।

 

Related Articles

Back to top button