उत्तर प्रदेश

साथी के साथ लौट रहे किसान को बदमाशों ने मारी गोली

लखनऊ। नगराम क्षेत्र बाइक सवार बदमाशों ने साथी के साथ लौट रहे किसान को गोली मार दी। गोली किसान के पीठ पर लगी, जिससे वह लहूूलुहान होकर गिर गया। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश वहां से भाग निकले। किसान को गोली मारे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ट्रामा सेण्टर में भर्ती कराया, जहां किसान की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। हालांकि आशंका है कि रंजिश में किसान को गोली मारी गई है, जिसकी पुलिस पड़ताल कर रही है।
 पुलिस के मुताबिक, गोमतीनगर के कठौता निवासी संतोष (27) किसान था। शादी के बाद संतोष ज्यादातर नगराम के कुम्हारा स्थित अपनी ससुराल में रहता था। गुरुवार दोपहर संतोष अपने पड़ोसी राजेन्द्र के साथ समैसी गांव बाइक से टीवी खरीदने के लिए गया था। दोपहर वह बाइक से ही वह घर लौट रहा था। करीब 3ः30 बजे कुम्हारा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने इन्हें रोक लिया और उनसे विवाद शुरू कर दिये। विवाद के बाद बदमाशों ने पीछे बैठे संतोष के ऊपर फायर झोंक दिया, जिससे संतोष के पीठ में गोली लग गई। गोली लगने से संतोष खून से लथपथ होकर गिर गया, जिसके बाद बदमाश से बदमाश भाग निकले। साथी राजेन्द्र ने आनन-फानन में मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस और संतोष के परिजनों को दे दी। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में परिजनों की मदद से घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेण्टर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कहा बाइक कैसे चलाते हो और मार दी गोली
बाइक सवार बदमाशों ने जब संतोष और राजेन्द्र को रोक तो उन्होंने कहा कि बाइक कैसे चलाते हो और इसी बात पर उनसे विवाद शुरू कर दिये। विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने संतोष के ऊपर फायर झोंक दिया, जिससे उसके पीठ पर गोली लगी और वह खून से लथपथ हो गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए भाग निकले थे। आशंका है कि हत्यारे संतोष के परिचित ही हैं और उसे भलिभांति जानते भी हैं। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद या फिर पुरानी रंजिश के चलते संतोष की हत्या की गई है।

Related Articles

Back to top button